– नये कोरोना संक्रमित मरीजों में 26 महिला मरीज भी शामिल
सोनीपत, 26 जून। उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने कहा कि शुक्रवार को सोनीपत में कोविड-19 कोरोना वायरस के 64 नये पोजिटिव मरीज मिले हैं। अब जिला में कोरोना वायरस के पोजिटिव मामलों का कुल आंकड़ा बढक़र 1160 हो गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर उपायुक्त ने यह जानकारी दी।
उपायुक्त पूनिया ने कहा कि कोरोना वायरस के नये पोजिटिव मामले ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी मिले हैं। इनमें 26 महिला मरीज भी शामिल हैं। शहरी क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-12 में एक ही परिवार में सात सदस्य कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस परिवार में 36 वर्षीय युवक तथा 44 वर्षीय युवक कोरोना पोजिटिव मिले हैं, जो कि दोनों सगे भाई हैं। इनके अलावा परिवार में बड़े भाई की 13 वर्षीय पुत्री व 17 वर्षीय पुत्र भी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। साथ ही 36 वर्षीय छोटे भाई की धर्मपत्नी भी कोरोना संक्रमित मिली है, जिनकी आयु 27 वर्ष है। इनके साथ ही इनके एक तीसरे भाई की धर्मपत्नी तथा पुत्री भी कोरोना पोजिटिव मिली है। इनकी धर्मपत्नी की आयु 35 वर्ष तथा बेटी की आयु मात्र 9 वर्ष है।
शहरी क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श नगर में 41 वर्षीय व्यक्ति, खन्ना कालोनी में 33 वर्षीय युवक, शक्ति विहार में 30 वर्षीय महिला, सिक्का कालोनी में 60 वर्षीय बुुजुर्ग व्यक्ति तथा 33 वर्षीय युवक और 35 वर्षीय युवक, ककरोई रोड पर 29 वर्षीय युवक और टीडीआई में 42 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। नंदवानी नगर में 17 वर्षीय किशोरी, रामनगर में 36 वर्षीय युवक व 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला, राजेंद्र नगर में 33 वर्षीय महिला व उनका 9 वर्षीय पुत्र, मसद मौहल्ला में 25 वर्षीय युवक, सिविल अस्पताल में 28 वर्षीय युवक व 24 वर्षीय युवक, सेक्टर-12 में 16 वर्षीय किशोरी, सेक्टर-15 में 27 वर्षीय युवक, जैन बाग कालोनी में 48 वर्षीय महिला, कोट मौहल्ला में 39 वर्षीय महिला व 22 वर्षीय महिला, अशोक नगर में 52 वर्षीय व्यक्ति, गोहाना के शहरी क्षेत्र लक्ष्मी नगर में 21 वर्षीय युवक व हुक्मचंद मंडी गोहाना में 49 वर्षीय महिला व उनका 27 वर्षीय पुत्र तथा सेक्टर-15 में 55 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव आई है।
उपायुक्त ने ग्रामीण क्षेत्र में मिले कोरोना पोजिटिव मरीजों की जानकारी देते हुए बताया कि कुंडली में 38 वर्षीय युवक व 20 वर्षीय युवक तथा 40 वर्षीय महिला, राठधना में 39 वर्षीय युवक, लिवासपुर में 46 वर्षीय व्यक्ति तथा मनोली में 25 वर्षीय युवक कोरोना पोजिटिव पाये गये हैं। एसपी माजरा गोहाना में 30 वर्षीय युवक, धतूरी गांव में 54 वर्षीय बुजुर्ग महिला, बीसवामील में 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला, जुआं में 30 वर्षीय युवक, कमासपुर में 44 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पोजिटिव मिले है। राठधना गांव में एक ही परिवार के चार व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव आई है, इनमें 27 वर्षीय महिला व उसका चार वर्षीय नन्हा बेटा तथा 55 वर्षीय बुजुर्ग और 19 वर्षीय युवती शामिल है। बहालगढ में 36 वर्षीय महिला व उनकी 10 वर्षीय पुत्री तथा 13 वर्षीय पुत्र और बहालगढ में ही 70 वर्षीय वृद्ध कोरोना संक्रमित पाए गए है। गांव मलिकपुर में 33 वर्षीय युवक, बहालगढ में 35 वर्षीय युवक और भांवर गांव में 22 वर्षीय युवती कोरोना पोजिटिव मिली है।
गांव रोहट में एक ही परिवार के तीन व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव आई है। यह परिवार रोहट के मेन रोड पर ही रहता है। इनमें 60 वर्षीय वृद्ध महिला व उनका 33 वर्षीय पुत्र और 2 वर्षीय पौत्री शामिल है। झरोठ में भी एक ही परिवार की दो महिलाएं संक्रमित मिली है जिनकी आयु 37 व 32 वर्ष है।
उपायुक्त ने बताया कि इनके अलावा सोनीपत के अन्य क्षेत्रों में 3 वर्षीय नन्हा बालक, 31 वर्षीय महिला तथा 41 वर्षीय व्यक्ति और 20 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। समाचार लिखे जाने तक इनकी कांटैक्ट ट्रेसिंग जारी थी।